एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 की उम्र में निधन:इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट, 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं; जानें प्रोफाइल

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार, 14 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 98 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वो टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें साल 2022 में आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल किया गया था। पिता ‘काई विज्ञान’ के जनक थे उनके पिता प्रो. शिव राम कश्यप पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर में प्रोफेसर थे। उन्हें भारत में काई विज्ञान (ब्रायोलॉजी) का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने पौधों की 6 नई प्रजातियों की खोज की थी। कामिनी दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। 7 साल की उम्र में कामिनी के पिता का निधन हो गया था। 10 रुपए महीने की तनख्वाह पर रेडियो में काम किया कम उम्र में ही कामिनी कौशल ने आकाशवाणी के लिए प्रोग्राम करना शुरू कर दिया था, जिसके लिए उन्हें हर महीने 10 रुपए तनख्वाह मिलती थी। इसी के साथ कामिनी ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया। इसी दौरान 1946 में चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म नीचा नगर में काम करने का ऑफर दिया। यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। कामिनी कौशल ने अपने 70 सालों के फिल्मी करियर में दो भाई, शहीद, नदिया के पार, जिद्दी, शबनम, पारस, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने बढ़ती उम्र के साथ हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी, लागा चुनरी में दाग, चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह और लाल सिंह चड्ढा में भी काम किया है। बहन की मौत के बाद जीजा से शादी करनी पड़ी कामिनी कौशल ने साल 1948 में बीएस सूद से शादी की थी। वो कामिनी कौशल की बड़ी बहन के पति थे। उनके दो बच्चे भी थे। साल 1948 में उनकी बहन का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। इसके बाद उनके बच्चों की परवरिश के लिए कामिनी कौशल की शादी उन्हीं की बहन के पति से करवा दी गई थी। दिलीप कुमार की पहली गर्लफ्रेंड थीं कामिनी कौशल साल 1948 में रिलीज हुई फिल्म शहीद में दिलीप कुमार के साथ नजर आई थीं। शादीशुदा होने के बावजूद इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कामिनी कौशल, दिलीप कुमार को पसंद करने लगीं। दिलीप कुमार भी उनसे शादी करना चाहते थे। हालांकि, ​​​​भाई के विरोध और परिवार की नाराजगी के चलते कामिनी को ये रिश्ता खत्म करना पड़ा। —————— ये खबर भी पढ़ें… रॉ चीफ पराग जैन को सुरक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार: DU से ग्रेजुएट, 1989 बैच के पंजाब कैडर के IPS ऑफिसर, जानें कंप्लीट प्रोफाइल केंद्र सरकार ने बुधवार, 12 नवंबर को RAW यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के चीफ पराग जैन को सुरक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ये निर्णय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ने लिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Comment