एसआई भर्ती परीक्षा-2025 के मॉडल आंसर की जारी:कैंडिडेट कल से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानिए क्या है अंतिम तारीख

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 के मॉडल पेपर देर रात आयोग की वेबसाइट जारी कर दिए गए है। वहीं, शाम को आंसर की भी जारी कर दी गई है। बता दें कि RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 में 1015 पदों पर वैकेंसी निकाली। 10 अगस्त से 9 सितम्बर 2025 तक आवेदन मांगे। कुल 7 लाख 70 हजार 49 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। 5 व 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में लिखित एग्जाम हुआ। इसके लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 एग्जाम सेंटर बनाए गए। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 अप्रेल 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। पेपर देखने के लिए यहां करें क्लिक 5 अप्रैल का हिन्दी का पेपर 5 अप्रैल का जीके का पेपर 6 अप्रैल का हिन्दी का पेपर 6 अप्रैल का जीके का पेपर

Leave a Comment