नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात आंध्र प्रदेश में 16,347 टीचर की भर्ती और झारखंड में चौकीदार के 328 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की 4 दिन की आधिकारिक भारत यात्रा की और टॉप स्टोरी में जानकारी UP शिक्षा चयन आयोग की भर्ती का फर्जी पेपर 12 लाख में बेचने की। करेंट अफेयर्स 1. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस दिल्ली पहुंचे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस 4 दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज, 21 अप्रैल को भारत पहुंचे। वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस भी हैं। 2. कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन दुनिया के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में से एक, रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के पोप फ्रांसिस का आज, 21 अप्रैल को निधन हो गया। वो 88 साल के थे। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. आंध्र प्रदेश में 16,347 टीचर की निकली भर्ती आंध्र प्रदेश सरकार ने मेगा डीएससी (जिला चयन समिति) के तहत 16,347 टीचर्स की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून से 6 जुलाई तक किया जाएगा। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों, नगर पालिकाओं, राजस्व प्रभागों और मंडलों में आयोजित की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : एज लिमिट : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : 2. झारखंड में चौकीदार के 328 पदों पर निकली भर्ती झारखंड में चौकीदार के 328 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह भर्ती झारखंड गृह विभाग, सह जिला दंडाधिकारी, दुमका के लिए निकली है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : हाइट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. UP शिक्षा चयन आयोग की भर्ती का फर्जी पेपर 12 लाख में बिका उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग यानी UPHESC, प्रयागराज द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में ठगी का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भर्ती परीक्षा में ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई बैजनाथ पाल, विनय कुमार पाल और उनके सहयोगी महबूब अली शामिल हैं। STF के अनुसार, यह गिरोह अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। मुख्य आरोपी बैजनाथ पाल गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र का सहायक प्रोफेसर है। वो अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र थमाकर लाखों रुपए की ठगी करता था. महबूब अली इस गिरोह में फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करने का काम करता था, जबकि विनय पाल भी इस ठगी में शामिल था। जांच में पता चला कि गिरोह ने दो अभ्यर्थियों, कपिल और सुनील, से फर्जी प्रश्न पत्र देने के एवज में 12 लाख रुपये वसूले थे। इस रकम में से 10 लाख रुपए बैजनाथ पाल, 1 लाख रुपये विनय पाल और 1 लाख रुपए महबूब अली के हिस्से में आए। STF ने बताया कि यह गिरोह एक परीक्षा का पेपर देने के लिए 35 लाख रुपए तक का सौदा करता था। 2. आग में जलीं बोर्ड एग्जाम की कॉपियां झारखंड के दुमका में बोर्ड एग्जाम इवेल्युएशन सेंटर में 18 अप्रैल की देर रात आग लग गई। इस आग में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा की 800 से ज्यादा आंसर शीट जल गईं। इनमें से 200 से 250 कॉपियां पूरी तरह जल कर राख हो गईं, जबकि बाकियों का कुछ-कुछ हिस्सा जल गया। जानकारी के अनुसार, आग में जलीं ज्यादातर कॉपियां चेक की जा चुकी थीं। जो कॉपियां अभी चेक की जानी बाकी हैं, वे दूसरे कमरे में सुरक्षित हैं। यानी इस दुर्घटना का मूल्यांकन और रिजल्ट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…
