जॉब एजुकेशन बुलेटिन:पंजाब एंड सिंध बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती; बिहार में एन्फोर्समेंट SI की वैकेंसी; NEET PG एक शिफ्ट में होगा

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती और बिहार एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की 33 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025 की और टॉप स्टोरी में जानकारी NEET PG मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की। करेंट अफेयर्स 1. जस्टिस अंजारिया, विजय बिश्नोई, चंदुरकर ने SC जज के रूप में शपथ ली 30 मई को 3 जजों- जस्टिस एन.वी. अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस ए.एस. चंदूरकर ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 2. 15 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025 30 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 नर्सिंग प्रोफेशनल्स को ‘नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025’ प्रदान किया। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 2. बिहार पुलिस अपर सेवा आयोग में एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भर्ती बिहार पुलिस अपर सेवा आयोग की ओर से एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह एक स्थाई नौकरी होगी जिसमें अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम ग्रेजुएशन की डिग्री। शारीरिक योग्यता : एज लिमिट : फीस : सैलरी : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. SC का आदेश- NEET PG एग्जाम एक शिफ्ट में हो NEET PG यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएशन परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज, 30 मई को ये आदेश दिया। दरअसल छात्रों ने 2 शिफ्ट में परीक्षा के खिलाफ याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि 2 शिफ्ट में एग्‍जाम से क्‍वेश्‍चन पेपर के डिफिकल्‍टी लेवल में फर्क होता है, जो फेयर इवैल्‍युएशन नहीं है। इससे परीक्षा में हासिल किए गए नंबर्स में भी फर्क आ जाता है।
NEET PG एग्‍जाम 15 जून को होना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड 2 जून को जारी होंगे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने मामले की जल्‍द सुनवाई की है। 2. NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ 30 मई को नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ। इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स NDA से ग्रेजुएट हुईं और 148वीं पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। दरअसल, साल 2021 से पहले महिलाओं को टेरिटोरियल आर्मी में ऑफ‍िसर पदों पर भर्ती का प्रावधान नहीं था। इसके खिलाफ कुश कालरा ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। फिर ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां 18 अगस्‍त 2021 को कोर्ट ने पहली बार लड़कियों के लिए NDA में शामिल होने के दरवाजे खोल दिए। इस फैसले के बाद, 2022 में पहली बार 17 महिला कैंडिडेट्स का बैच NDA में शामिल हुआ, जो आज ग्रेजुएट हुए हैं। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें.. ————— सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment