एआई के दौर में किसी भी नौकरी के लिए परफेक्ट रेज्यूमे बनाना आसान हो गया है, लेकिन इंटरव्यू क्रैक करना अब भी असली परीक्षा है। Market.biz के आंकड़े बताते हैं कि 65% इंटरव्यूअर्स उन उम्मीदवारों को तुरंत रिजेक्ट कर देते हैं, जिनकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं होती। वहीं 33% रिक्रूटर्स इंटरव्यू के पहले 90 सेकेंड में ही फैसला कर लेते हैं। हार्वर्ड की रिसर्च भी कहती है कि पहले 30 सेकेंड में ही आपकी छवि बन जाती है। ऐसे में जानते हैं इंटरव्यू क्रैक करने की जरूरी टिप्स। इंटरव्यू क्रैक करने के 4 गोल्डन रूल 1. 30 सेकेंड रूल अपनाएं इंटरव्यू में शुरू के 30 सेकेंड सबसे जरूरी होते हैं। ऐसे में शुरुआत मजबूत होना जरूरी है… आत्मविश्वास भरा परिचय दें, बॉडी लैंग्वेज संतुलित रखें और अपने जवाब स्पष्ट व सीधे रखें। 2. कंपनी की जानकारी रखें कंपनी का काम और उसका कल्चर समझना चाहिए, जिस रोल के लिए जा रहे हैं उसकी जरूरतों को जानना चाहिए और इंडस्ट्री में क्या ट्रेंड चल रहा है इस पर भी जानकारी होनी चाहिए। 3. डेटा नहीं, ‘कहानी’ सुनाएं डेटा से ज्यादा लोग कहानियों से जुड़ते हैं, इसलिए इंटरव्यू में अपने अनुभव को कहानी की तरह पेश करें… पहले से 2-3 मजबूत उदाहरण तैयार रखें। 4. इंटरव्यू को सामान्य बातचीत जैसा बनाएं इंटरव्यू को एकतरफा सवाल-जवाब के बजाय एक सामान्य बातचीत की तरह लें। इंटरव्यूअर की बात ध्यान से सुनें और बीच-बीच में उनसे जुड़े सवाल भी पूछें, जैसे टीम कैसे काम करती है या इस भूमिका में रोजाना क्या जिम्मेदारियां होंगी। इंटरव्यू में पूछ जाने वाले जरूरी सवाल Q. पांच साल बाद आप खुद को कहां देखते हैं? भले यह सवाल पुराना लगे, लेकिन इंटरव्यूअर इससे आपकी सीखने कीइच्छा और ग्रोथ माइंडसेट समझना चाहता है। इसलिए यह बताएं किआप आगे क्या सीखना चाहते हैं और अपनी स्किल्स को कैसे बेहतर करेंगे… अगर आपका उत्तर बुलेट पॉइंट्स में होगा तो बेहतर है। Q. सबसे पहला सवाल… अपने बारे में बताएं? यह सवाल आसान लगता है, लेकिन कई लोग यहीं अटक जाते हैं। अक्सर उम्मीदवार पर्सनल लाइफ बताने लगते हैं या बिना स्ट्रक्चर के बात करते हैं। सही तरीका यह है कि जवाब में अपने काम, स्किल और अनुभव पर फोकस रखें, अपनी प्रोफेशनल जर्नी को छोटे और साफ तरीके से बताएं और किसी एक उपलब्धि का उदाहरण जरूर जोड़ें। Q. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? यहां सबसे ज्यादा गलती होती है। ” मैं बहुत मेहनती हूं” या ” मैं परफेक्शनिस्टहूं” जैसे जवाब नकली लगते हैं। बेहतर है कि आप अपनी एक छोटी, असलीकमजोरी बताएं और साथ में यह भी समझाएं कि उसे सुधारने के लिए क्याकर रहे हैं। यानी फोकस सिर्फ कमजोरी पर नहीं होना चाहिए, बल्कि सीखने और सुधारने की सोच पर होना चाहिए।