पहली फेमिना मिस इंडिया पीजेंट ‘मेहर कैस्टेलिनो’ का निधन:16 की उम्र में मॉडलिंग शुरू की, 2000 लाइव शोज में परफॉर्म किया, जानें प्रोफाइल

भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया पीजेंट और फैशन जर्नलिस्ट मेहर कैस्टेलिनो का बुधवार, 17 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए की। 16 साल में मॉडलिंग शुरू की मुंबई में जन्मी मेहर कैस्टेलिनो ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत की। हालांकि, फैशन और ब्यूटी की दुनिया से उनका वास्तविक जुड़ाव साल 1964 में हुआ। इस साल उन्होंने पहला फेमिना मिस इंडिया खिताब जीता। यह उपलब्धि उन्होंने लॉरेंस स्कूल, लवडेल से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद हासिल की। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स और मिस नेशंस प्रतियोगिताओं में भी भारत को रिप्रेजेंट किया। 14 साल लंबा मॉडलिंग करियर रहा वह एक मशहूर कॉमर्शियल और कैटवॉक मॉडल रहीं। अपने 14 साल के लंबे मॉडलिंग करियर में उन्होंने 2,000 से ज्यादा लाइव फैशन शो किए, जिनमें से कई को डायरेक्ट भी उन्होंने खुद किया। उन्होंने एक्सपोर्ट और घरेलू फैशन हाउसेज के डिजाइन डिपार्टमेंट्स को भी लीड किया। साथ ही, वो Gentlemen’s Fashion Quarterly, Flair और Eve’s Weekly मैगजीन की फैशन एडिटर रहीं। फैशन जर्नलिज्म की पायनियर कही जाती थीं 1973 में Eve’s Weekly में मेहर का पहला लेख प्रकाशित हुआ। इसके बाद से वो फुलटाइम फैशन जर्नलिस्ट और सिंडिकेटेड कॉलमिस्ट बन गईं। उन्होंने 160 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल मैगजीन्स और न्यूजपेपर्स के लिए आर्टिकल लिखे। उन्हें भारत में फैशन जर्नलिज्म की पायनियर माना जाता है। Lakmé की ऑफिशियल राइटर थीं मेहर को जर्मनी, फ्रांस, इटली, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, नीदरलैंड और सिंगापुर में इंटरनेशनल डिजाइनरों के हाई फैशन शोज देखने और उनका इंटरव्यू करने के लिए इनवाइट किया गया। वो 2006 से Lakmé फैशन वीक की ऑफिशियल फैशन राइटर भी थीं। उन्होंने अपने आखिरी दिनों तक फैशन पर रिसर्च लेख, कॉलम और फीचर लेखन जारी रखा था। नए मॉडल्स, डिजाइनर्स और फैशन के स्टूडेंट्स को गाइड करती रहीं। इसके चलते उन्हें Pearl Academy में External Examiner के रूप में नियुक्त किया था।
————————– ये खबर भी पढें… ट्रंप परिवार की बहू होंगी बेटिना एंडरसन: कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ीं, एनवायर्नमेंट पर Paradise NGO चलाती हैं; जानें प्रोफाइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बेटिना एंडरसन (Bettina Anderson) से सगाई कर ली है। इस तरह, बेटिना एंडरसन अब ट्रंप परिवार की होने वाली बहू हैं। इसकी घोषणा सोमवार, 15 दिसंबर को व्हाइट हाउस में हुए एक क्रिसमस रिसेप्शन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने की। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Comment