राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2024 के ग्रुप सी और डी के सामान्य ज्ञान, विज्ञान, उर्दू, संस्कृत, गणित, अंग्रेजी एवं पंजाबी विषयों के मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज (3 नवंबर 2025) रात 12 बजे तक है। इस संबंध में डिटेल सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 9 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित हुई परीक्षा के मॉडल आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही एंट्री करनी होगी। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने स्पष्ट किया कि बिना प्रमाण या शुल्क के आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां अमान्य होंगी। शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है और लिंक आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएगा। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस यहां करें कॉन्टैक्ट