यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सवाल था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे? इसे लेकर चार ऑप्शन दिए गए- पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट लिखा था। यह सवाल सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर पूछा गया। दरोगा भर्ती से जुड़े सवाल को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने पत्र लिखकर सीएम योगी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि ये विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है। वहीं, दरोगा भर्ती को लेकर एक फेक पेपर भी वायरल हुआ था, जिसे लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं। उधर सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। यूपी बीजेपी कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में कुछ पदाधिकारियों ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों की गलती से जनता के बीच पार्टी की स्थिति खराब हो रही है। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- ऐसे शब्द गलत अब प्रश्न पत्र का वो सवाल, जिस पर हो रहा बवाल आज शनिवार को प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। एक का खुद पेपर था। दूसरा बहन को पेपर दिलाने जा रहा था। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। फर्जी प्रश्न पत्र बेचने वाले को STF ने आगरा से पकड़ा वहीं, STF टीम ने आगरा से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपी आयुष ने बताया- हम लोग फर्जी प्रश्न पत्र को एडिट कर इसे असली बताते थे। फिर इसे टेलीग्राम चैनल पर शेयर करके अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पेमेंट वसूलते थे। इस बीच, यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। ‘X’ पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा- ऐसे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगोंं पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं। सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बने
यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करने के मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें शुक्रवार को चार और शनिवार को दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। दरोगा भर्ती परीक्षा की तस्वीरें देखिए… दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…