5 लाख सब्सक्राइबर होने पर 5 हजार छात्रों का भंडारा:कोचिंग सेंटर के यू-ट्यूब चैनल की लोकप्रियता बढ़ने पर आयोजन, 1.5 km. लंबी लाइन लगी

प्रयागराज में एक कोचिंग (सुपर क्लाइमेक्स एकेडेमी) सेंटर के यूट्यूब चैनल पर 5 लाख सब्सक्राइबर हो गए हैं। इसकी खुशी में कोचिंग संचालकन ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। इसमें 5 हजार से ज्यादा छात्र पहुंच गए। भंडारे में पूड़ी-सब्जी खाने के लिए छात्रों की लाइन लगवानी पड़ी। देखते ही देखते छात्रों की लाइन डेढ़ किलोमटर लंबी होती चली गई। बुधवार की शाम को कोचिंग सेंटर से हेलीकॉप्टर चौराहे तक लंबी लाइन को संभालने के लिए छात्रों को चार कतार में खड़ा करवाया गया। अव्यवस्था न हो, इसके लिए कोचिंग के बाउंसर व स्टाफ हाथों में डंडे लेकर इन छात्रों को नियंत्रित करने में जूझते रहे। नौबत यह हुआ कि कई बार खाना खत्म हो गया। इसके बावजूद छात्र लाइन छोड़कर नहीं हटे। माइक से अनाउंस किया जा रहा था कि खाना खत्म हो चुका है, अब सभी छात्र अपने अपने रूम पर जाएं और दाल-चावल बनाकर खाएं। फिर भी छात्र डटे रहे। अलग-अलग शिफ्ट में भंडारा बनने के बाद पूड़ी-सब्जी खाकर ही वापस हुए…देखें पूरा वीडियो

Leave a Comment