6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत 2 मिसाइलें दागीं। इसकी डीटेल्स 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के अलावा विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे। विक्रम मिसरी एक भारतीय डिप्लोमैट हैं इंडियन फॉरेन सर्विसेज के लिए काम करते हैं। वर्तमान में विक्रम मिसरी भारत के विदेश सचिव हैं। विक्रम देश के 35वें विदेश सचिव हैं साल 2024 में विक्रम मिसरी ने देश के 35वें विदेश सचिव के रूम में कार्यभार संभाला था। इनमें पहले विनय मोहन क्वातरा विदेश सचिव के रूप में काम कर रहे थे। जनवरी 2022 से 2024 तक विक्रम मिसरी भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर यानी NSA के डिप्टी का काम कर रहे थे। 2019 से 2021 तक वो चीन में भारतीय एम्बैसडर रहे। वो इंदर कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए प्राइवेट सेक्रेटरी रह चुके हैं। इसके अलावा वो स्पेन और म्यांमार में भी भारत के एम्बैसडर रहे हैं। कश्मीरी पंडित परिवार में पैदा हुए विक्रम मिसरी का जन्म 7 नवंबर 1964 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ। वो एक कश्मीरी पंडितों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। श्रीनगर के बर्न हॉल स्कूल और DAV स्कूल से उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में भी वो पढ़ाई कर चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदु कॉलेज से उन्होंने हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद झारखंड के जमशेदपुर के जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट से MBA किया। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… 1. कौन हैं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका: पाकिस्तानी आतंक के ठिकानों की तबाही के सबूत दिए, जानिए दोनों अफसरों की खासियत भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफ में भारत के पाकिस्तान पर किए मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…
