नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर भर्ती की और तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2,513 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात संसद में पारित हुए कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 की और टॉप स्टोरी में जानकारी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 के एप्लिकेशन प्रोसेस की। करेंट अफेयर्स 1. कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 संसद में पारित 7 अगस्त को कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 संसद में पारित हो गया। 2. भारत 38वें बोगोटा इंटरनेशनल बुक फेयर 2026 में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ देश बना भारत को 38वें बोगोटा इंटरनेशनल बुक फेयर (FILBo) 2026 में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ देश के रूप में चुना गया। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 250 पदों पर भर्ती यूनियन बैंक ऑफ इंडिया यानी UBI ने वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एज लिमिट : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय डिग्री जैसे एमबीए, एमएमएस, पीजीडीबीए, पीजीडीबीएम आदि तीन वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : 2. तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2,513 पदों पर भर्ती तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2,513 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drbariyalur.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया से शुरू की 7 अगस्त से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट यानी AILET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया से शुरू हो गई है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी यानी NLU, दिल्ली द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 2026-27 के BA LLB (ऑनर्स), LLM और PhD प्रोग्राम में एडमिशन होता है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 नंवबर है। वहीं, AILET 2026 एग्जाम 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। 12वीं में 45% नंबर से पास हुए कैंडिडेट्स अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 2. NCERT ने मैप विवाद की समीक्षा के लिए एक पैनल गठित किया कक्षा 8वीं के सोशल साइंस के किताब को लेकर विवादों के बीच NCERT ने एक पैनल का गठन किया। ये पैनल किताब में दिए गए मैप में राजस्थान के कुछ हिस्सों को मराठा साम्राज्य के अधीन दिखाने पर विवाद की समीक्षा करेगा। दरअसल, NCERT की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब, ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ के एक नक्शे में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया गया है। जिस पर जैसलमेर समुदाय कड़ी आपत्ति जताई थी। जैसलमेर समुदाय का आरोप है कि ये ऐतिहासिक रूप से भ्रामक, तथ्यात्मक रूप से आधारहीन और आपत्तिजनक है। पूर्ववर्ती जैसलमेर राजपरिवार के चैतन्य राज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके अपना विरोध दर्ज किया है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें.. ————— सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें
