नमस्कार, टॉप जॉब में आज बात बिहार लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती की और AIIMS नागपुर में टीचिंग फैकल्टी के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी भारत-चीन के बीच पहली बार करेंसी व्यापार की और टॉप स्टोरी में बात ओडिशा के स्कूल में क्लास 2 की छात्रा के फंसने की और NCERT के नए मॉड्यूल में चंद्रयान-3 की। करेंट अफेयर्स 1. रजित पुन्हानी FSSAI के नए CEO बने बिहार कैडर के 1991-बैच के IAS अधिकारी, रजित पुन्हानी को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है। 2. भारत-चीन के बीच पहली बार करेंसी में व्यापार होगा भारत और चीन ने उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से फिर व्यापार शुरू करने पर सहमति जताई है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18-19 अगस्त तक भारत यात्रा पर थे। टॉप जॉब्स 1. बिहार लोक सेवा आयोग में भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर। फीस : सैलरी :
29,200 रुपए प्रतिमाह। एग्जाम पैटर्न : 2. AIIMS में फैकल्टी के पदों पर भर्ती ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 30 अगस्त से आवेदन शुरू हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : 58 साल फीस : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. NCERT ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर स्पेशल मॉड्यूल लॉन्च किया NCERT ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर स्पेशल मॉड्यूल लॉन्च किया है। इस मॉड्यूल का टाइटल ‘भारत: एक उभरती हुई अंतरिक्ष शक्ति’ दिया गया है। 2. ओडिशा में स्कूल के ग्रिल में रात भर फंसी रही क्लास 2 की छात्रा ओडिशा के क्योंझर जिले में एक घटना सामने आई है। जहां दूसरी क्लास की बच्ची स्कूल की खिड़की के ग्रिल में पूरी रात फंसी रही। 21 अगस्त को 8 साल की ज्योत्सना स्कूल पढ़ने गई थी। 4 बजे के बाद स्कूल बंद हो गया और स्टाफ को ये पता ही नहीं चला कि वो स्कूल के अंदर ही रह गई है। बच्ची ने क्लास रूम से बाहर निकलने की कोशिश की तो वो खिड़की की ग्रिल से पूरी निकल गई लेकिन उसका सर वहीं फंसा रह गया और वो रातभर उसी तरह वहां फंसी रही। वहीं दूसरी तरफ बच्ची घर नहीं पहुंची तो पेरेंट्स रातभर उसे खोजते रहे लेकिन वो कहीं भी मिली नहीं। सुबह 9 बजे जब स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली महिला क्लास रूम में पहुंची टो उसने बच्ची को ग्रिल में फंसे देखा और सबको सूचना दी। उसके बाद ग्रिल मोड़कर बच्ची को निकाला गया। स्कूल के अस्थाई प्रिंसिपल गौराहारी म्हणता को सस्पेन्ड कर दिया गया है। 3. PHD NET- GAT स्टूडेंट्स के लिए अब सालभर खुला रहेगा पोर्टल हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने PhD एडमिशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (BU) समेत सभी यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन पोर्टल सालभर खुला रहेगा। NET, CSIR-NET और GAT स्टूडेंट्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अब कैंडिडेट्स इसके लिए कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। विभाग ने अपने आदेश में कहा- UGC के नियम और अध्यादेश – 11 के अनुसार NET, GAT पास कैंडिडेट्स को एडमिशन एंट्रेंस से छूट मिलेगी उन्हें सिर्फ इंटरव्यू देना होगा। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..