नमस्कार, टॉप जॉब में आज बात बिहार स्वास्थ्य विभाग में निकली 1,075 भर्ती और नेवल डॉकयार्ड में अप्रेंटिस की 286 वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानकारी Dream 11 और BCCI के बीच करार खत्म होने की। टॉप स्टोरी में बात GATE 2026 के रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ने की। करेंट अफेयर्स 1. Dream11 का BCCI से स्पॉन्सरशिप करार खत्म 25 अगस्त को Dream11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है। 2. रिटायर्ड IPS अनीश दयाल सिंह डिप्टी NSA नियुक्त 24 अगस्त को केंद्र सरकार ने रिटायर्ड IPS अनीश दयाल सिंह को डिप्टी NSA नियुक्त किया। टॉप जॉब्स 1. नेवल डॉकयार्ड मुंबई में अप्रेंटिस की 286 वैकेंसीज नेवल डॉकयार्ड मुंबई ने अप्रेंटिस की 286 वैकेंसीज के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कम से कम 14 साल के 8वीं-10वीं पास कैंडिडेट्स 21 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। कैंडिडेट्स indiannavy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 2. बिहार स्वास्थ्य विभाग में 1,075 भर्तियां बिहार स्वास्थ्य विभाग ने लैब टेक्नीशियन के 1,075 भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। 21 से 37 साल तक के 12वीं पास और संबंधित फील्ड में ग्रेजुएट्स 15 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अधिकतम 24,000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स shs.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन पोस्टपोन IIT गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पहले 25 अगस्त से शुरू होना था। अब ये विंडो 28 अगस्त से ओपन होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर आवेदन दर्ज कर सकेंगे। GATE 2026 एग्जाम 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को 2 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। 2. ICSI CS एग्जाम रिजल्ट जारी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया यानी ICSI ने CS जून प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। भूमि विनोद मेहता CS प्रोफेशनल एग्जाम की टॉपर बनी हैं। वहीं, एग्जिक्यूटिव एग्जाम में तिथि बोहरा ने टॉप किया है। कैंडिडेट्स icsi.edu पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..