नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 1543 पदों पर भर्ती की और BPSC में पॉलिटेक्निक में 218 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने की। टॉप स्टोरी में बात राजस्थान SI 2021 भर्ती रद्द होने की। करेंट अफेयर्स 1. पीएम मोदी चीन में SCO समिट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 31 अगस्त को तियानजिन शहर में होने वाली SCO (शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन) समिट के दौरान मुलाकात करेंगे। 2. कैबिनेट बैठक में 4 रेल परियोजनाओं को मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार 27 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 12,328 करोड़ रुपए की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। टॉप जॉब्स 1. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में भर्ती पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : फील्ड इंजीनियर : फील्ड सुपरवाइजर : इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में न्यूनतम 55% अंकों के साथ डिप्लोमा होना चाहिए। एज लिमिट : 2. BPSC में HOD के पदों का नोटिफिकेशन जारी बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (एचओडी) के 218 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां अलग-अलग विभागों के लिए की जाएंगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : 1,31,400 रुपए प्रतिमाह अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी राजस्थान हाईकोर्ट ने SI 2021 भर्ती परीक्षा रद्द की जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने माना कि भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसमें RPSC के 5 सदस्य भी शामिल थे। कोर्ट ने पूरी भर्ती रद्द करने और खाली हुए 859 पदों को 2025 की भर्ती में जोड़ने का आदेश दिया है। 2021 में हुई भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के साथ राज्य में लंबे समय से विरोध हो रहे थे। चयनित हुए कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब कोर्ट ने भर्ती कैंसिल की है। 13 अगस्त 2024 को भर्ती रद्द करने को लेकर याचिका दायर की गई थी। तब हाईकोर्ट ने भर्ती रद्द करने से इनकार किया था। जनवरी 2025 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया गया है। इसमें RPSC के 2 सदस्यों, डमी कैंडिडेट्स और जगदीश बिश्नोई गैंग शामिल थी। 2. यूपी में रोजगार महाकुंभ में 1 लाख से ज्यादा युवा पहुंचे लखनऊ में यूपी सरकार की ओर से रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया गया। ये 3 दिवसीय कार्यक्रम 25-28 अगस्त के बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..