जॉब एजुकेशन बुलेटिन:राजस्थान बिजली विभाग में 2163 भर्ती, IOB में 127 वैकेंसी; छत्‍तीसगढ़ के स्‍कूल में भिड़े टीचर्स, बच्‍चे क्‍लास से भागे

नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात राजस्थान बिजली विभाग में 2163 पदों पर भर्ती की और इंडियन ओवरसीज बैंक में आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी ‘ज्ञान भारतम’ पोर्टल लॉन्च होने की। टॉप स्टोरी में बात SSC CGL टियर-1 पेपर में सामने आई गड़बड़ियों की। करेंट अफेयर्स 1. पीएम मोदी ने ‘ज्ञान भारतम’ पोर्टल लॉन्च किया 12 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘ज्ञान भारतम’ पोर्टल लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्‍होंने भारत की पांडुलिपि विरासत पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित भी किया। 2. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 27 साल की जेल ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने 27 साल तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। उन पर 2022 में चुनाव हारने के बाद भी सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप था। टॉप जॉब्स 1. राजस्थान विद्युत निगम में भर्ती राजस्थान सरकार ने राज्य के तीनों बिजली वितरण निगमों जेवीवीएनएल, जेडीवीवीएनएल और एवीवीएनएल में 2163 पदों पर भर्ती निकाली है। 28 साल तक के ITI डिग्री होल्डर्स 25 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। चयनित उम्‍मीदवारों को 19,200 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 2. इंडियन ओवरसीज बैंक में आवेदन शुरू इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। 40 साल तक के ग्रेजुएट्स 3 अक्टूबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 85,920 से 1,05,280 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iob.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. SSC CGL टियर -1 के पहले ही दिन गड़बड़ियां सामने आईं SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL परीक्षा का टियर 1 आज 12 सितंबर से शुरू हो गया है। पहले ही दिन सर्वर की गड़बड़ी के चलते गुरुग्राम के एक सेंटर पर परीक्षा रद्द कर दी गई है। एक वायरल वीडियो में दावा किया गया कि सर्वर में गड़बड़ी की वजह से गुरुग्राम के MM पब्लिक स्‍कूल सेंटर पर परीक्षा रद्द कर दी गई। स्‍कूल से बात करने पर एग्‍जाम सेंटर इनविजिलेटर ने दैनिक भास्‍कर को बताया कि एग्‍जाम कैंसिल होने का नोटिस सेंटर को मिल गया है। हालांकि, स्‍टूडेंट्स के लिए कोई ऑफिशियल नोटिस अभी सामने नहीं आया है। इसके अलावा कई एग्‍जाम सेंटर्स के बाहर स्‍टूडेंट्स की नारेबाजी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में स्‍टूडेंट्स सेंटर के बाहर ही इनविजिलेटर से बहस करते और ‘SSC हाय-हाय’ के नारे लगाते दिख रहे हैं SSC CGL परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक 129 शहरों के 260 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कुल 28,14,604 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 2. छत्‍तीसगढ़ के स्‍कूल में लड़ पड़े टीचर्स, बच्‍चे भागे छत्‍तीसगढ़ के बिलाईगढ़ के एक स्‍कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें क्‍लासरूम में ही दो टीचर्स अचानक लड़ना शुरू कर देते हैं। ये देखकर क्‍लास के बच्‍चे खुद को बचाकर भागने लगते हैं। स्‍टूडेंट्स ने बताया कि टीचर विनीत दुबे समय से क्‍लास लेने नहीं पहुंचे थे। ऐसे में टीचर मनोज कश्‍यप उनकी क्‍लास लेने लगे। जब विनीत कुछ देर बात पहुंचे तो मनोज को अपनी क्‍लास में पढ़ाते देख भड़क गए। इसके बाद उन्‍होंने टीचर मनोज पर लात-घूंसे बरसाने भी शुरू कर दिए। जिले के ब्‍लॉक एजुकेशन ऑफिसर का कहना है कि स्‍कूल प्रिंसिपल की तरफ से शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

Leave a Comment