पीरियड्स में दफ्तर से एक दिन की छुट्टी:कर्नाटक में मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी लागू; साल मे 12 पेड लीव मिलेंगी; सभी सरकारी-प्राइवेट ऑफिसेज में लागू

कर्नाटक सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर राज्‍य में ‘पीरियड लीव पॉलिसी 2025’ लागू कर दी है। इससे सरकारी दफ्तर, प्राइवेट कंपनीज और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में काम करने वाली महिलाओं को सालभर में 12 छुट्टियां यानी हर महीने 1 पेड मेंस्ट्रुअल लीव मिलेगी। चीफ मिनिस्टर सिद्धारम्मैय्या की कैबिनेट ने पिछले महीने इस पॉलिसी को लागू करने पर सहमति जताई थी। इसे अब आधिकारिक नोटिस जारी कर लागू कर दिया गया है। 60 लाख महिलाओं को होगा फायदा लेबर डिपार्टमेंट के अनुसार राज्य में करीब 60 लाख कामकाजी महिलाएं हैं जो अलग-अलग विभागों में काम कर रही हैं। इनमें से 25 से 30 लाख महिलाएं कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करती हैं। विभाग सभी एम्पलॉयर्स के साथ एक बार मीटिंग करके उन्हें इस नए नियम को लेकर अवेयर करेगा। पॉलिसी के अप्रूव होने से पहले 18 सदस्यों की एक कमेटी ने कुछ सुझाव दिए थे। इसमें पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव, उनकी मुश्किलें और ऐसे समय में उनके शरीर को आराम की जरूरत का जिक्र किया गया था। इस कमेटी को क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की लॉ डिपार्टमेंट की चीफ सपना एस लीड कर रही थीं। इसके बाद सरकार ने इसके फायदे-नुकसान को जाना। अलग-अलग विभागों और ऑर्गेनाइजेशंस से इसपर सुझाव लिया। महिला प्रधान उद्योग जैसे कपड़ा उद्योग पर पड़ने वाले असर को भी समझा। बिहार, ओडिशा में पहले से लागू इसी के साथ कर्नाटक देश के उन कुछ राज्यों का हिस्सा बन गया है जहां महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है। बिहार में महिलाओं को हर महीने दो पीरियड लीव मिलती हैं। हाल ही में ओडिशा में सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाओं के लिए 1 पीरियड लीव देने की घोषणा की गई थी। लेबर मिनिस्‍टर ने कहा- आगे और नियम जोड़ेंगे कर्नाटक के लेबर मिनिस्टर संतोष लाड ने कहा, ‘विभाग पिछले एक साल से इसपर काम कर रहा था। इसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई। हमने अलग-अलग विभागों से भी बात की है। महिलाएं बहुत स्ट्रेस में होती हैं, खासतौर पर वो, जो दिन में 10 से 12 घंटे तक काम करती हैं। इसलिए हम थोड़ा प्रगतिशील होते हुए उन्हें एक दिन की छुट्टी देना चाहते थे। अब उनके पास महीने में एक दिन छुट्टी लेने की छूट होगी। हम उम्मीद करते हैं कि इसका गलत फायदा नहीं उठाया जाएगा। अगर कुछ जरूरत लगी तो आने वाले समय में हम और नियम इसमें जोड़ेंगे।’ ———————- ये खबरें भी पढ़ें… 11 साल के बच्‍चों ने स्कूल प्रोजेक्ट को बनाया स्‍टार्टअप: 9 साल की विनुषा ने शुरू किया बेकरी ब्रांड; जानें बच्‍चों के सफल स्‍टार्टअप की 4 कहानियां आज यानी 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है क्योंकि माना जाता है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत पसंद थे। आज इस मौैके पर जानते हैं ऐसे ही 4 बच्चों के बारे में जिन्होंने अपने दम पर खड़ा किया बिजनेस। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Comment