35 पद के लिए 2,257 ने दी परीक्षा,7 पास हुए:ड्राइंग लेक्चरर के 28 पद रह गए खाली, आरक्षित वर्ग से किसी का सिलेक्शन नहीं

ड्राइंग लेक्चरर के 35 पदों में से 28 पद खाली रहेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इसका अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें केवल 7 अभ्यर्थी ही मुख्य मेरिट में शामिल हो सके हैं। बाकी कैंडिडेट्स न्यूनतम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए। एग्जाम में ओबीसी, एसटी, एमबीसी, ईडबल्यूएस वर्ग से किसी का भी सिलेक्शन नहीं हुआ है। इसमें सभी पद खाली रह गए। ऐसे में आयोग ने ऐसे में आरक्षित सूची भी जारी नहीं की है। RPSC ने गुरुवार को केमेस्ट्री लेक्चरर का परिणाम भी जारी किया। ये भर्ती 36 पदों पर थी। सभी 36 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसकी भी लिस्ट जारी हुई है। 40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे ड्राइंग लेक्चरर परीक्षा में पेपर-1 कुल 150 और पेपर-2 कुल 300 अंकों का था, दोनों पेपर के लिए न्यूनतम मार्क्स 40 प्रतिशत निर्धारित थे। इसमें केवल 7 अभ्यर्थी को मेरिट क्रमांक के अनुसार मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया। कटऑफ अंक नहीं मिलने के कारण कईं सीटें भी खाली रहीं। बता दें कि ड्राइंग लेक्चरर के लिए 1 जुलाई 2025 को परीक्षा हुई थी। इसके लिए 4 हजार 518 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। 2,257 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इकोनॉमिक्स लेक्चरर के 35 पदों में से 6 पद खाली रहे राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 13 मार्च को भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी किया था। इकोनॉमिक्स लेक्चरर की परीक्षा में 29 अभ्यर्थी ही मुख्य मेरिट में शामिल हो सके। इकोनॉमिक्स की परीक्षा 30 जून 2025 को हुई थी। इसके लिए 7,274 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें से 2,655 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। खास बात ये रही कि परीक्षा में एसटी वर्ग किसी का भी सलेक्शन नहीं हुआ है। इसमें सभी पद खाली रहे है। आयोग ने 12 कैंडिडेट्स की आरक्षित सूची भी जारी की है। जिनको इन 29 कैंडिडेट्स में से अनुपस्थित रहने पर मौका मिलेगा। होम साइंस के 16 पदों में से 15 खाली रहे होम साइंस लेक्चरर का रिजल्ट 10 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें 16 पदों में से 15 खाली रहे। इसकी परीक्षा 1 जुलाई 2025 को हुई थी। इसके लिए 2,623 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे, जबकि 949 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। होम साइंस विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए आयोग 11 दिसंबर 2025 को विचारित सूची जारी की थी। 29 नए अभ्यर्थियों को मौका राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ली जा रही आरएएस भर्ती-2024 में इंटरव्यू के अस्थाई रूप से सफल 29 अभ्यर्थी पात्रता हासिल नहीं करने के कारण बाहर हो गए हैं। आयोग ने अब इनके स्थान पर 29 नए अभ्यर्थियों को मौका दिया है। वर्ग संशोधन के कारण 18 अभ्यर्थी दौड़ से ही बाहर हो गए। आयोग की ओर से जारी लिस्ट में यह खुलासा हुआ है। आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि आरएएस-2024 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक और विशेष योग्यजन वर्ग के पदों के विरुद्ध साक्षात्कार के लिए अस्थाई रुप से सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई थी। इनमें से जो अभ्यर्थी अपात्र हो गए हैं, उनके विरुद्ध 29 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इन सभी के रोल नंबर जारी किए गए हैं। अस्थाई रूप से सफल विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण अजमेर के जेएलएन अस्पताल में कराया जाएगा। इसकी तिथि अलग से दी जाएगी। इंटरव्यू की तारीख भी अलग से जारी की जाएगी। वर्ग संशोधन के चलते 11 बाहर हो गए मुख्य परीक्षा के परिणाम में संबंधित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 11 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए असफल घोषित कर दिया गया है। प्रारम्भिक परीक्षा के जारी किए गए परिणाम के अन्तर्गत सम्बन्धित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 2 अभ्यर्थियों को-मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किया गया है। आज से भर सकेंगे डिटेल आवेदन फॉर्म 8 अक्टूबर 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 26 दिसंबर 2025 और 18 मार्च 2026 को जारी किए गए परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक 19 से 23 मार्च 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात् कोई अवसर देय नहीं होगा। विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरने के उपरांत ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में मॉय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत डिटेल्ड फार्म कम स्क्रूटनी लिंक को क्लिक कर विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भरें। आयोग की ओर से ऑफलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आरएएस-2024 – 1096 पदों पर वैकेंसी RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती का विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था। 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए थे। पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। पहले चरण के इन्टरव्यू की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई, जो जारी है। — ये खबर भी पढ़ें… हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर-पर्सनल असिस्टेंट भर्ती की मेरिट रद्द की:कहा- चयन प्रक्रिया के बीच नियम बदलना गलत, कर्मचारी चयन बोर्ड 45 दिन में बनाएं नई मेरिट लिस्ट राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II भर्ती की पूरी मेरिट लिस्ट रद्द कर दी है। कोर्ट ने माना कि चयन प्रक्रिया के बीच नियम बदलना गलत है। वहीं कोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दी गई 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट को गैरकानूनी माना है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Comment