12वीं साइंस में सीकर से 3 लड़कियां टॉपर:आट्‌र्स में जयपुर के सरकारी स्कूल की छात्रा ने टॉप किया; जोधपुर की स्टूडेंट को कार मिलेगी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। सीकर जिले से साइंस में 3 लड़कियां टॉपर रहीं। टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है। जोधपुर के माता का थान बापू नगर की रहने वाली मानसी जांगिड़ ने आट्‌र्स में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कार देने की घोषणा की है। सरकारी स्कूल में फॉर्च्युनर सॉन्ग पर जमकर नाचे
जयपुर के लूणियावास स्थित सरकारी स्कूल की छात्रा नव्या मीणा के आट्‌र्स में टॉप करने पर साथी छात्राओं ने फॉर्च्युनर सॉन्ग पर जमकर डांस किया। जयपुर में जुड़वा भाइयों आयुष अग्रवाल के 97% और पियूष अग्रवाल के 96.40% मार्क्स आए हैं। रिजल्ट आने से पहले स्टूडेंट की मौत
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 केएन (श्रीगंगानगर) की छात्रा नकिता को 12वीं आट्‌र्स में 93.80 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। पीलिया से पीड़ित नकिता को बीकानेर एडमिट किया गया था। 20 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। नकिता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। साइंस और आट्‌र्स में लड़कियां आगे
साइंस और आट्‌र्स में लड़कियों का, कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत ज्यादा है। उधर, इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। इस साल (2026) आट्‌र्स का 97.54, कॉमर्स का 93.64 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्‌र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था। रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में जश्न… प्रमुख शहरों के 12वीं बोर्ड रिजल्ट यहां देख सकते हैं… जयपुर | जोधपुर | कोटा | उदयपुर | सीकर | श्रीगंगानगर | जैसलमेर | बीकानेर | नागौर | अजमेर | अलवर | ये खबर भी पढ़ें… 5 साल बाद 12वीं के रिजल्ट में क्यों गिरावट आई?:स्टूडेंट्स को तैयारी का समय कम मिला, जल्द हुए एग्जाम; क्या बोले-एक्सपर्ट रिजल्ट से पहले छात्रा की मौत, इंजेक्शन लेकर एग्जाम दिए:मां बोलीं- तेज बुखार में भी पढ़ना नहीं छोड़ा; बेटी के नंबर देख फूट- फूटकर रोए पिता पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Leave a Comment