जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL) 1. डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर अपॉइंट हुए 26 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर बने। डॉ. श्रीनिवास, डॉ. वीके पॉल की जगह लेंगे। 2. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए 26 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एथलीट सबास्तियन सावे ने 2 घंटे में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया 26 अप्रैल को केन्या के रनर सबास्तियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 को दो घंटे से पहले खत्म कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। निधन (DEATH) 4. पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन 26 अप्रैल को पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। 5. ओलिंपियन गुरबख्श सिंह निधन 24 अप्रैल को ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. लद्दाख 5 जिले बनाए जाने को मंजूरी 27 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर लद्दाख में नए पांच जिले बनाने को मंजूरी दी। आज का इतिहास ————- ये खबर भी पढ़ें.. बांग्लादेश युद्ध की तस्वीरें लेने वाले रघु राय का निधन:पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम जाएंगे, 27 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..