UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम:25 नवंबर से आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले OTR जरूरी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET एग्जाम डेट जारी कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन का पूरा शेड्यूल भी आ गया है। इस बार उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR की प्रोसेस पूरी करनी होगी। UPTET-2026 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इस एग्जाम के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 नवंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 23 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। 27 दिसंबर 2026 तक आवेदन में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। दोनों लेवल का एग्जाम शेड्यूल जारी UPTET-2026 के तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल की शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राइमरी लेवल की एग्जाम कक्षा 1 से 5 तक के लिए होगी। जबकि अपर प्राइमरी लेवल की एग्जाम कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग ने दोनों लेवल की एग्जाम के लिए शेडयूल जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uptet.upessc.org पर जाकर अपडेट देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती और पदोन्नति के लिए टीईटी पास होना जरूरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत टीजीटी (TGT) और एलटी (LT) ग्रेड भर्ती के लिए भी टीईटी को जरूरी माना गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन टीचर के लिए ‘स्पेशल TET’ आयोजित करने का कदम उठाया है, जिन्होंने अभी तक TET पास नहीं किया है। OMR शीट की गलती से 60,000 आवेदन रिजेक्ट : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त को UPTET 2026 का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे 60 हजार उम्मीदवार बेहद निराश थे जिनका रिजल्ट OMR शीट में हुई गलती की वजह से रिजेक्ट हो गया। आयोग के अनुसार रोल नंबर, क्वेश्चन पेपर बुकलेट की संख्या या अन्य जरूरी कॉलम में सर्कल गलत भरने, ऊपर-नीचे हो जाने या किसी कॉलम के छूट जाने के कारण कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ने इन OMR शीट को जांचने से रिजेक्ट कर दिया। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ———————————————————————— ये खबर भी पढ़ें NCERT 10वीं किताबें अगले साल के लिए अभी से जारी:60 हजार टीचर्स को ट्रेनिंग, स्टूडेंट्स को मिलेगा तैयारी का मौका राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 2027-28 एकेडमिक सेशन के शुरू होने से कई महीने पहले ही कक्षा 10 की अपनी नई किताबें मार्केट में लाने की तैयारी कर ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Leave a Comment