CBSE बोर्ड ने फेक नोटिस को लेकर आगाह किया:कहा- 6 मई को रिजल्ट की बात फेक, आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें

रविवार को CBSE बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नोटिस जारी कर सर्कुलेट हो रहे फेक नोटिफिकेशन को लेकर आगाह किया है। बोर्ड ने कहा कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी या तारीख जारी नहीं की गई हैं। 2 मई को जारी हुआ था फेक नोटिस बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘2 मई की तारीख डला हुआ एक लेटर एक सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। ये लेटर फेक है और CBSE ने इसे जारी नहीं किया है। 10वीं और 12वीं के 2025 के रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।’ बोर्ड ने कहा कि हम स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और दूसरे स्टेकहोल्ड से दर्ख्वास्त करते हैं कि… फेक लेटर में 10वीं के रिजल्ट का दावा फेक लेटर में दावा किया गया है कि अकेडमिक ईयर 2024-25 का 10वीं का बोर्ड रिजल्ट 6 मई 2025 की सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। इसी के साथ लेटर में लिखा है कि CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के CBSE रिजल्ट पोर्टल पर जाकर कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एडमिट कार्ड नंबर, रोल नंबर और आधार कार्ड पर लिखा स्कूल नंबर होना चाहिए। CBSE बोर्ड के 42 लाख स्टूडेंट्स ने दिए थे एग्जाम्स इस साल करीब 42 लाख स्टूडेंट्स ने CBSE बोर्ड एग्जाम्स दिए थे। इनमें से 24.12 लाख ने 10वीं का और 17.88 लाख ने 12वीं का एग्जाम दिया था। हर साल CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के मध्य में जारी करता है। पिछले साल 13 मई को रिजल्ट जारी किया गया था और उसके पहले यानी साल 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। इसी आधार पर अनुमान है कि इस साल भी इन्हीं तारीखों के आस पास CBSE बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट्स और अन्य जानकारी देख सकते हैं… CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें…. ऐसी ही और खबरें पढ़ें… क्या 8 घंटे की शिफ्ट 8 घंटे की होती है?:‘कॉर्पोरेट मजदूर’ ऑफिस में बिता रहे 14-15 घंटे, फैक्ट्रियों की जगह लैपटॉप ने ली; 8 घंटे शिफ्ट का कल्चर गायब 1 मई को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय लेबर्स डे’ मनाया गया। इस साल इसकी थीम ‘रिवोल्यूशनाइजिंग हेल्थ एंड सेफ्टी- द रोल ऑफ AI एंड डिजिटलाइजेशन एट वर्क’ है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Comment