CBSE 10वीं में बेस्‍ट परफॉर्मिंग सब्‍जेक्‍ट AI:20,278 को मिले 100 में से 100 मार्क्‍स; गणित में फुल स्‍कोरर्स 32% घटे

CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट में इस साल 100 में से 100 स्‍कोर करने वाले सब्‍जेक्‍ट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (IT) टॉप पर रहे। AI सब्‍जेक्‍ट में 20,278 को 100 में से 100 मार्क्‍स मिले हैं, जबकि IT सब्‍जेक्‍ट में 14,548 स्‍टूडेंट्स को फुल मार्क्स मिले हैं। गणित में फुल स्‍कोरर 33% घटे
इस साल गणित यानी मैथमेटिक्‍स स्‍टैंडर्ड सब्‍जेक्‍ट में फुल स्‍कोर करने वालों की गिनती 7,594 है। पिछले साल गणित में 11,253 स्‍टूडेंट्स ने फुल स्‍कोर किया था। यानी गणित में फुल स्‍कोरर्स इस साल 33% घटे हैं। 10वीं क्‍लास में इस साल 23,85,079 स्‍टूडेंट्स ने रजिस्‍ट्रेशन किया था, जिसमें से 23,71,939 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 93.66% यानी 22,21,636 स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। ये साल 2024 के पास पर्सेंट 93.60% से 0.06% ज्‍यादा है। 10वीं-12वीं में लड़कों से आगे लड़कियां रिजल्‍ट में लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं लड़कियों का रिजल्‍ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 92.63% रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है। 12वीं में लड़कियों का रिजल्‍ट 91.64% और लड़कों का रिजल्‍ट 85.70% रहा है। यानी दोनों क्‍लासेज में लड़कियों ने बाजी मारी है। CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। स्‍कूल से मिलेगी ओ‍रिजिनल मार्कशीट रिजल्‍ट घोषित होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्‍कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशी आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्‍टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं। —————-

Leave a Comment