इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICMAI ने CMA जून 2025 इंटरमीडिएट और फाइनल के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षा 11 जून से 18 जून के बीच आयोजित हुई थी। कैंडिडेट्स ICMAI ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना स्कोर देख सकते हैं। इंटरमीडिएट फाइनल टॉपर में सभी लड़के हैं। सूरत के सूजल प्रदीप सराफ ने पहली रैंक हासिल की है। वहीं नोएडा के विनय करनानी दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे देखें ICMAI CMA जून 2025 रिजल्ट कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यह इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स पर लागू होता है। टॉप 10 इंटरमीडिएट टॉपर ICMAI CMA फाइनल जून 2025: 10 रैंक होल्डर्स ग्रुप 3 में 10,503 कैंडिडेट्स शामिल CMA फाइनल एग्जाम के ग्रुप 3 में 10,503 कैंडिडेट्स शामिल हुए और 1,701 ने इसे पास किया, जिससे पासिंग परसेंटेज 16.20% रहा। ग्रुप 4 में 4,458 कैंडिडेट्स शामिल हुए जिसमें से 1,108 ने पास किया, जो 24.85% पासिंग परसेंटेज के बराबर है। इंटरमीडिएट परीक्षा में सिर्फ ग्रुप-I के लिए कुल 26,974 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 2,864 पास हुए। पासिंग पर्सेंटेज 10.62% रहा। ग्रुप- II एग्जाम में 15,333 कैंडिडेट्स शामिल हुए और 4,664 पास हुए। इसका पासिंग पर्सेंटेज 30.42% रहा। दोनों ग्रुप का एग्जाम टोटल 9,998 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 864 ग्रुप 1 में पास हुए 8.64% और 1,375 दोनों ग्रुप में पास हुए 13.75%। टोटल 5,491 कैंडिडेट्स ने इंटरमीडिएट प्रोग्राम को पूरा किया है। CMA फाउंडेशन जून 2025 के रिजल्ट 8 जुलाई 2025 को जारी किए गए थे। ये खबर भी पढ़ें…. NEET UG चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट बढ़ी:अब 11 अगस्त तक करें सीट लॉक; तकनीकी समस्याओं के कारण MCC का फैसला मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG 2025 के लिए राउंड 1 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा को 11 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया है। ये निर्णय कैंडिडेट्स की डिमांड और कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण लिया गया। पूरी खबर पढ़ें..