RAS-2023 का रिजल्ट अगले महीने, 972 अफसर मिलेंगे:RPSC ने जून- 2023 में निकाली थी वैकेंसी, आखिरी चरण के इंटरव्यू कल से

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS (मुख्य) परीक्षा-2023 के पदों के लिए अंतिम चरण के इंटरव्यू 24 सितंबर से शुरू होंगे। इंटरव्यू 14 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे। बता दें कि आरएएस- 2021 के इंटरव्यू 17 नवम्बर 2023 को पूरे हुए थे और आयोग ने उसी रात रिजल्ट घोषित कर दिया था। माना जा रहा है कि 14 अक्टूबर या आगामी एक-दो दिन में आयोग रिजल्ट भी घोषित कर देगा। RPSC की ओर से आरएएस-2023 भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। शुरू में कुल 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। बाद में पद बढ़ाकर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए थे। आरएएस-2023, 6 लाख 96 हजार 969 ने भरे फॉर्म आरएएस मेन्स- 2024 के रिजल्ट का इंतजार पिछली भर्तियों की ये रही थी स्थितियां…

Leave a Comment