UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:प्रयागराज की शक्ति दुबे पहले, हरियाणा की हर्षिता गोयल दूसरे नंबर पर; टॉप 5 में 3 लड़कियां

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है। टॉपर्स की डिटेल्‍स इस तरह हैं- रैंक 1 – यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे। ये उनका 5वां अटेम्‍प्‍ट था। पिछले अटेम्‍प्‍ट में वो 12 नंबर से कट-ऑफ क्लियर करने से रह गई थीं। उनके पिता का नाम देवेंद्र दुबे है। रैंक 2 – AIR 2 पर हर्षिता गोयल हैं। हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया, यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं। हर्षिता थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं। रैंक 3 – अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था। रैंक 4 – गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री प्राप्त मार्गी ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। रैंक 5 – कंप्यूटर विज्ञान में BTech की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ 5वां स्थान मिला है। रैंक 6 – कोमल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 97% मार्क्स हासिल कर जिले में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT रुड़की से B.Tech किया है। रैंक 7 – आयुषी का जन्‍म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ है। मां और पिता दोनों LIC में काम करते थे। जब वे 5वीं क्लास में थीं, उनके पिता का निधन हो गया था। IIT की प्रिपरेशन के लिए वो दिल्ली आ गईं। यहां मैकेंजी एंड कंपनी में काम किया। 2022 में जॉब क्विट करके UPSC CSE प्रिपरेशन शुरू की। आयुषी ने UPSC 2023 में 97वीं और 2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी। रैंक 8 – राज कृष्ण झा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग नेपाल के जापा डिस्ट्रिक्ट से हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई के बाद मोतीलाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। फिर साल 2018 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम जॉइन किया। अभी कोल्हापुर में कार्यरत थे। रैंक 9 – आदित्य हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने NIT इलाहाबाद से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech. किया है। UPSC में एंथ्रोपॉलॉजी को मेन्स का ऑप्शनल सब्जेक्ट रखा था। रैंक 10 – मयंक यूपी के कन्नौज से हैं। मयंक ने अपने पहले अटेम्‍प्‍ट में 337 रैंक हासिल की थी। इस बार अपने दूसरे अटेम्‍प्‍ट में उन्‍हें 10वीं रैंक मिली है। इससे पहले उनका चयन UP PCS के तहत DSP के पद पर हुआ था। उनके पिता कलेक्टरेट में प्रधान सहायक हैं। टॉप 25 कैंडिडेट्स में 11 महिलाएं और 14 पुरुष UPSC टॉपर्स के टॉप 5 में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। UPSC ने कहा कि टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्ट में ग्रेजुएशन किया है। 5.8 लाख कैंडिडेट्स ने दी UPSC 2025 परीक्षा UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य पाए गए जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए। इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग ने अनुशंसित किया है। UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था। वहीं, इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया गया था। फाइनल रिजल्‍ट अभी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं… टॉपर्स की खबरें भी पढ़ें…. 1. हरियाणा में जन्मी हर्षिता UPSC की सेकेंड टॉपर: पली-बढ़ी गुजरात के वडोदरा में; प्रदेश के 4 युवाओं का चयन हुआ हरियाणा में जन्मी हर्षिता गोयल ऑल इंडिया में सेकेंड टॉपर हैं। हर्षिता हिसार की रहने वाली बताई जा रही हैं। हालांकि वह पली-बढ़ी गुजरात के वडोदरा में है। हर्षिता के साथ प्रदेश के 4 युवाओं का भी चयन हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 2. पंचर बनाने वाले के बेटे का UPSC में चयन:998वीं रैंक मिली, बस्ती में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर हैं तैनात संतकबीरनगर के इकबाल अहमद ने यूपीएससी में 998वीं रैंक हासिल की है। इकबाल के पिता मकबूल अहमद भारतीय स्टेट बैंक नंदौर के पास साइकिल पंचर की दुकान चलाते थे। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पिछले दो वर्षों से उनकी दुकान बंद है। इकबाल पांच भाई-बहनों में से एक हैं। जिनमें तीन भाई और दो बहनें हैं। उनके अन्य भाई पेंटर का काम करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. UPSC-2024 में एमपी के रोमिल की 27वीं रैंक: प्रदेश के युवाओं ने टॉप-100 में जगह बनाई; भोपाल के क्षितिज को 58वां स्थान मध्य प्रदेश के रोमिल द्विवेदी को 27वीं रैंक मिली है। रोमिल सहकारिता विभाग के जॉइंट कमिश्नर केके द्विवेदी के बेटे हैं। पिछले साल इनका सिलेक्शन ऑल इंडिया रेलवे सर्विस में हुआ था। वहीं, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा को 58वां स्थान मिला है। इसी तरह इंदौर के योगेश राजपूत को रिजल्ट में 540वीं रैंक मिली है। पूरी खबर पढ़ें… 4. बक्सर के हेमंत मिश्रा को UPSC में 13वीं रैंक: अभी मिर्जापुर में SDM हैं; जमुई के पारस कुमार का 269वां स्थान, शिक्षा विभाग में DPO हैं बिहार के बक्सर के रहने वाले हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल की है। हेमंत, बक्सर जिले के धोबी घटवा निवासी ओम प्रकाश मिश्रा के बेटे हैं। 2022 में हेमंत ने UPPCS क्रैक किया था। अभी वो मिर्जापुर में SDM के पद पर कार्यरत हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. UPSC-2024 में बिलासपुर की पूर्वा को 65वीं रैंक: 2023 में बनीं थी IPS, जगदलपुर की मानसी 444वीं, अंबिकापुर के केशव को मिली 496वीं रैंक बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC में 65वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं और अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496वीं रैंक मिली है। पूरी खबर पढ़ें… 6. UPSC सिविल सर्विस में जयपुर के रिदम कटारिया का सिलेक्शन: ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हो चुका चयन; बाड़मेर के डॉक्टर के बेटे का चयन जयपुर के रिदम कटारिया (26) को 370वीं रैंक मिली है। रिदम का यह दूसरा अटेम्प्ट था। रिदम ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सिलेक्शन हो चुका है। रिदम की मां शिल्पी शाह सरकारी टीचर हैं। रिदम ने सफलता का श्रेय अपनी मां और शिक्षकों को दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Comment