कंप्यूटर पढ़ाने के बदले झाड़ू-पोछा कराते हैं टीचर:छात्रों ने लगाए नारे- प्रिंसिपल हटाओ; जांच में बिस्किट देकर छात्रों को भड़काने का आरोप

20 अगस्त को कन्नौज के गुगरापुर PMश्री कंपोजिट विद्यालय में जूनियर कक्षाओं के बच्चे स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। बच्चों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना की कार को घेर लिया और नारेबाजी की। उन पर कई आरोप भी लगाए। घटना की जांच में ये भी सामने आया कि कुछ लोगों ने बच्चों को बिस्किट बांटे थे और लालच देकर प्रदर्शन कराया था। पुलिस के अनुसार, छात्रों ने पूछताछ में कुछ अज्ञात लोगों पर बिस्किट का लालच देने की बात कही। कुछ राजनीतिक लोग विभाग और सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं। प्रिंसिपल ने की कार्रवाई की मांग प्रिंसिपल ने जांच में बताया कि वायरल वीडियो में पेरेंट्स के रूप में दिखाई दे रहे गांव के कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। वे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के रियल पेरेंट्स नहीं हैं। उन्होंने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला दर्ज कर शुरू की गई जांच जांच में बच्चों ने भी इस बात की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों को लालच देकर प्रदर्शन कराया गया मामला सिर्फ स्कूल-स्तरीय विवाद न रहकर इस सवाल पर केंद्रित हो गया कि क्या बच्चों को जानबूझकर प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्टों में बिस्किट बांटने के वीडियो का जिक्र हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ी। रिपोर्टों में आरोप है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर प्रदर्शन कराया गया। बिस्किट देकर उकसाना गंभीर मामला समाज कल्याण मंत्री एवं स्थानीय विधायक असीम अरुण ने कहा कि बच्चों को बिस्किट-टॉफी देकर प्रदर्शन के लिए उकसाना गंभीर मामला है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल की वास्तविक समस्याओं की भी जांच कर समाधान किया जाएगा। यूजर ने कहा – बच्चों को शिकार बनाना गलत सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होने के बाद एक यूजर ने कहा – गलत को गलत बोलो। अंधभक्त मत बनो। दूसरे यूजर ने कहा – इतने छोटे बच्चों को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का शिकार बनना बहुत गलत है ऐसे लोगों के ऊपर केस दर्ज होना चाहिए। ———————– पूरी खबर यहां पढ़ें… सर और मैडम बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं:बच्चों की शिकायत- 3 बजे छुट्‌टी कर देते हैं, अंदर किसी को आने नहीं देते छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विकासखंड के बिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि सर और मैडम स्कूल आते तो हैं लेकिन हमें पढ़ाते नहीं है। वे हमारी जल्दी छुट्टी कर बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। हमारे स्कूल का टाइम 4 बजे तक है। लेकिन हमारी 3 बजे ही छुट्‌टी कर दी जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Leave a Comment