सीनियर टीचर अंग्रेजी भर्ती-40% नंबर वाले सभी कैंडिडेट्स सिलेक्ट:अब 3713 अभ्यर्थियों की पात्रता की होगी जांच; 31 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंग्रेजी विषय में शामिल होने वाले उन सभी कैंडिडेट्स को सिलेक्ट कर लिया गया है, जो परीक्षा में मिनीमम मार्क्स (40 प्रतिशत) हासिल करने में सफल रहे है। आयोग की ओर से विचारित सूची जारी कर दी गई है और पात्रता जांच के लिए 3713 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। बता दें कि यह सिलेक्शन लिस्ट प्रोसेस में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी। परीक्षा में कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्ग को 5% प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। अंग्रेजी विषय के 1956 पद थे सीनियर टीचर भर्ती 9,651 पदों पर थी, जिसमें करीब 12 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरे थे। इसमें अंग्रेजी विषय के 1956 पद थे। अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 जुलाई 2026 को हुई थी। इसके लिए आवेदन करने वालों की संख्या 97 हजार 227 थी। एग्जाम में 62 हजार 882 कैंडिडेट्स शामिल हुए। आयोग की ओर से 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण अंग्रेजी विषय के 228 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है। 31 से भर सकेंगे डिटेल फॉर्म विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 रात्रि (11:59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी। सीनियर टीचर भर्ती में सब्जेक्ट वाइज पदों की स्थिति… माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा डॉक्यूमेंट्स की जांच विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की ओर से की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित किया जाएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को भेजी नहीं जाएगी। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा। पद रह सकते है खाली आयोग की ओर से भले ही पात्रता जांच के लिए पदों पर भर्ती के मुकाबले ज्यादा कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, लेकिन इसमें कई कैटेगिरी में कोई कैंडिडेट्स मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाया। ऐसे में पद खाली रहने की सम्भावना है। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद ही साफ हो पाएगा। अब यहां देखें कट ऑफ मार्क्स… 1. कट ऑफ मार्क्स (अनुसूचित क्षेत्र – Scheduled Area) मुख्य श्रेणी (Category Wise) क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) 2. कट ऑफ मार्क्स (गैर-अनुसूचित क्षेत्र – Non Scheduled Area) मुख्य श्रेणी (Category Wise) क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)

Leave a Comment